logo

खरगे ने की प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक, कहा- झारखंड में फिर बनायेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार

खरगे ने की प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक, कहा- झारखंड में फिर बनायेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार

नयी दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन की मजबूती पर चर्चा की। खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाक़ात में हमने प्रण लिया कि झारखण्ड के आगामी चुनाव में जनता के पास सुदृढ़ता से जाकर, संगठन को मज़बूत करके, हम पुनः ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की जनता के जल, जंगल, जमीन, और हमारी जनजातीय सभ्यता का संरक्षण हमारा संकल्प है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस प्रदेश में यात्रा भी निकाल सकती है। झारखंड में वर्तमान समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के गठबंधन की सरकार है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 


 

Tags - CongressMallikarjun KhargeJharkhand News